एटा, जुलाई 30 -- Etah News: 24 घंटे से लापता किशोर गांव लालगढ़ी में झाड़ियों में पड़ा मिला। किशोर के हाथ-पैर बंधे हुए थे साथ ही आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। पुलिस ने किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। भाई ने अपने सगे चाचाओं पर जमीन विवाद में अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस की माने तो मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पहले भी गायब हो चुका है। इसमें भी अपहरण का आरोप लगाया था। थाना जैथरा के गांव सहादतनगर निवासी प्रियोंशु (15) पुत्र जागेश्वर यादव बुधवार को खेत पर शौच के लिए गया था उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। किशोर के न मिलने पर थाना पुलिस को शिकायत भी की थी। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चारा काटने जा रहे ग्रामीणों ने गांव लालगढ़ी स्थित झाड़ियों में किशोर को पड़ा देखा। हाथ-पैर बंधे हुए थे साथ ही आंखों पर पट्टी भी बंधी हुई थी। डायल-1...