एटा, सितम्बर 23 -- Etah News: एटा। खेत पर काम कर रहे किसान पर सांड ने हमला कर दिया। सांड ने किसान को पटक-पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना जलेसर के गांव बेरनी निवासी पुष्पेन्द्र (32) पुत्र भगवान सिंह मंगलवार रात को खेत पर काम कर रहे थ। इसी दौरान अचानक सांड ने उन पर हमला कर दिया। किसान को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सांड ने कई बार जमीन पर पटक दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को वहां से हटाया। गंभीर हालत में किसान को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...