एटा, नवम्बर 2 -- Etah News: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही शहर की आबोहवा तेजी से हानिकारक हो रही है। सोमवार को शहर धुएं और धूल की चादर में लिपटा नजर आया। उसके कारण शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 के स्तर तक जा पहुंचा। कोहरे जैसी दिखने वाली धुंध वास्तव में खतरनाक स्मॉग है, जो लोगों की सेहत पर हमला कर रही है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में आए बदलाव के कारण सुबह के समय लोगों को हल्के कोहरे का अहसास हो रहा है, लेकिन धूप निकलने के बाद भी यह धुंध छंट नहीं रही है। जानकारों के मुताबिक हवा की गति धीमी होने और वातावरण में नमी बढ़ने के कारण जर्जर मार्गों से उठने वाली धूल के अलावा वाहनों, कारखानों, ईंट भट्ठों का धुआं निचले स्तर पर ही जमा हो रहा है। यह भी पढ़ें- Delhi News: राजधानी में छाई धुंध,तीन जगहों पर एक्यूआई 400 पार शहर में स्मॉग और प्रदूषण ...