एटा, जुलाई 3 -- Etah News: अलीगंज रोड पर खड़ी खराब रोडवेज बस में पीछे कंटनेर ने टक्कर मार दी। बस के आगे खड़े 17 से अधिक यात्री चपेट में आ गए। घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें चिकित्सकों ने पांच यात्रियों को मृत घोषत कर दिया। जबकि रोडवेज बस के चालक सहित 12 यात्री घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम अरविंद सिंह, एसएसपी डा. इलामारन जि. सहित तमाम पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। मरने वालों में चार यात्री फर्रूखाबाद के निवासी हैं। जबकि एक बुलंदशहर का रहने वाला है। गुरुवार को एटा डिपो की रोडवेज बस फर्रूखाबाद से एटा आ रही थी। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कीलरमऊ के पास रात्रि करीब साढ़े दस बजे बस पहुंची थी कि अचानक बस खराब हो गई। बस खराब होने पर अधिकांश यात्री बस ...