एटा, सितम्बर 27 -- Etah News: एटा, शहर के मुख्य बाजार घंटाघर स्थित चौक पर आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक जैन मेला एवं रथ यात्रा महोत्सव में दूसरे दिन पुष्पदंत नाथ भगवान का अभिषेक शांति धारा पूजन बड़े ही श्रद्धाभाव से किया गया। इसके बाद आचार्य नयन सागर महाराज के सानिध्य में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। यह भी पढ़ें- क्षमा वाणी से हुआ दशलक्षण पर्व का समापनक्षमावाणी पर्व का महत्व आचार्य नयन सागर महाराज ने प्रवचन दिए और बताया कि क्षमा वाणी पर्व सिर्फ जैन धर्म में ही मनाया जाता है। क्षमावाणी पर्व प्रेम, वात्सल्य का संदेश देता है। क्षमा मांगने को औपचारिकता मत समझो, आज राष्ट्र, समाज, परिवार को आपके प्रेम की जरूरत है, नफरत की नहीं। गलती हो जाए माइंड मत करो छोटी सी गलती को मन से भुला दो और क्षमा करके महकमय जीवन बना लो। ईर्ष्या ग्लानि, नफरत भरी जिंदगी को गु...