एटा, अगस्त 24 -- Etah News: सावन माह के अंतिम सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए एसएसपी डॉ. इलामारन जि के निर्देशन में कैलाश मंदिर और उसके आसपास के इलाके का ड्रोन कैमरे से सर्वे किया गया। ड्रोन सर्वे के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों की निगरानी की। पुलिस के अनुसार चेकिंग में किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। सावन के अंतिम सोमवार को कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और मंदिर परिसर में होने वाली गतिविधियों को लेकर पुलिस लगातार निगरानी की गई। एसएसपी ने बताया कि कांवड़ यात्रा और सावन के अंतिम सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। आखिरी दिन भी ...