Etah News: कुसाड़ी पर बनाया जाएगा ट्रामा सेंटर, जिला क्षयरोग केन्द्र में भूमि चयनित
एटा, जुलाई 7 -- Etah News: जनपद में ट्रामा सेंटर बनाये जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुसाड़ी स्थित जिला क्षयरोग केन्द्र में भूमि चिन्हित की गई है। भूमि चिन्हित करने के बाद ट्रामा सेंटर निर्माण को एस्टीमेट तैयार कराये जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एस्टीमेट तैयार करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को सौंपी गई है। जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिला क्षयरोग केन्द्र के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। इसके लिए शासन से निर्धारित मानक के अनुसार जमीन पूर्व से निर्मित जिला क्षयरोग केन्द्र पर पड़ी हुई है। जमीन चिन्हित होने के लिए एस्टीमेट बनाये जाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने कर ली है। जिसके लिए कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को जिम्मेदारी दी गई है। संस्था से एस्टीमेट तैयार होने के बाद उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.