Etah News: किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
एटा, सितम्बर 7 -- Etah News: गांव अमोघपुर भाटान में किशोर ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ताऊ के बेटे ने शव लटका देखा और घरवालों को सूचना दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सकी है। थाना नयागांव के गांव अमोघपुर भाटान निवासी पंकज (13) पुत्र बलराम कक्षा नौ का छात्र था और सोमवार को स्कूल नहीं गया था। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य खेत पर गए थे। किशोर घर पर अकेला था। दोपहर में ताऊ का बेटा घर पहुंचा। कमरे में पंकज का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। परिजन भी खेत से वापस घर पहुंचे। किशोर का शव फंदे पर लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।ग्रामीणों की सूचना पर थाना नयागांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घरवालों से जानकारी ली। स्पेशल टीमें भी मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.