एटा, अगस्त 23 -- Etah News: जैथरा, किशोरी के शरीर पर चोट के निशान थे। जिस तरह से चोट के निशान मिले है उससे आशंका जताई जा रही है कि किशोरी को काफी पीटा गया था। जिसके बाद किशोरी ने आत्महत्या की है। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले है साथ ही फांसी लगने से मौत होना आया है। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। बता दें कि थाना जैथरा के गांव ललहट निवासी मनोरमा (16) पुत्री शीलेन्द्र कुमार तीन बहनों में घर में सबसे छोटी थी। शनिवार दोपहर को संदिग्ध हालत में किशोरी का शव बरामदा में मिला था। अलीगंज से आई मौसी सीमा ने पुलिस को हत्या की सूचना दी थी। हत्या की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा थी। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान है साथ ही फांसी लगने से...