एटा, अगस्त 31 -- Etah News: अलीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गांव पहरईया स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार को कार ने सामने से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रिक्शा चालक करीब एक घंटे तक फंसा रहा। एकत्रित लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को निकाला और स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर भर्ती कराया गया है। थाना अलीगंज के मोहल्ला विकासनगर निवासी यादराम ई-रिक्शा चलात है। रविवार दोपहर को पहइया के पास कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रिक्शा कार में फंस गया। यादराम गंभीर रुप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, तीन लोग जख्मी बताया जा रहा है कि कार चालक ने घायल ई-रिक्शा को बाहर नहीं निकाला और रस्सा बांधकर डीसीएम की मदद से अपनी गाड़ी को...