Etah News: काजीपुर-बदनपुर में पांच दिन से फुंके पड़े दो ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान
एटा, सितम्बर 23 -- Etah News: जलेसर। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कोसमा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव काजीपुर-बदनपुर में 25-25 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से खराब पड़े हैं। ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत जेई भूप सिंह और 1912 पर भी दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द दोनों ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि विद्युत विभाग दोनों ट्रांसफार्मरों को कितनी जल्द बदलवाकर ग्रामीणों को राहत देता है।
योग शिविर में योग का महत्व शिक्षण संस्थानों में लगे योग शिविर में विद्यार्थियों को दिये स्वस्थ्य रहने के मंत्र जलेसर, हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.