एटा, जुलाई 24 -- Etah News: कांशीराम कालोनी में महिला, घरवालों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें महिला, परिवारीजन घायल हो गए। महिला का आरोप है कि दूसरे समुदाय के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसके परिवार को घेरकर हमला बोल दिया। कांशीराम कालोनी निवासी पीड़िता संपत देवी ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को बेटे ओमशिव गुप्ता, देवर लखन गुप्ता के साथ घर के बाहर खड़ी थीं। आरोप है कि कालोनी के ही कुछ लोग आए और गाली-गलौज की। देखते ही देखते परिवार पर हमला कर दिया। बचाने आए बेटे और देवर को भी बेरहमी से पीटा गया। महिला के चेहरे सहित तीनों को चोटें आई हैं। आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है, बल्कि पहले भी कई बार इसी तरह हमला और धमकियां दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं। घटना के बाद कांशीराम कालोनी में तनाव...