एटा, जुलाई 28 -- Etah News: गुरुवार से शुरु हो रहे श्रावण मास/कांवड़ मेला को लेकर पुलिस ने रुट डायवर्जन तय कर दिया है। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले कांवड़ मेला को लेकर भारी वाहन बाईपास होकर निकाले जाएंगे। 31 जुलाई शुक्रवार शाम को रात आठ बजे से तीन अगस्त सोमवार शाम छह बजे भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा, साथ ही वाहनों को बाईपास होकर निकाला जाएगा। इससे कांवड़ियों को परेशानी न हो। इसके साथ ही सात अगस्त से 11 अगस्त, 14 अगस्त से 17 अगस्त, 21 अगस्त से 24 अगस्त से नियम प्रभावी रुप से लागू रहेगा। बता दें कि कांवड़ मेला को विभिन्न राज्यों, जिलो से भारी संख्या में कांवड़िया जिला कासगंज के सोरों जी घाट से गंगाजल लेकर शिव मन्दिरों में जलाभिषेक करते है। अधिकांश कांवड़ियों का आवागमन जिले से ही होता है। आगरा, फिरोजाबाद की तरफ से आने वाले कांवड़ियां...