Etah News: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, सड़कें दुरुस्त करने के दिए निर्देश
एटा, जुलाई 26 -- Etah News: अलीगंज, आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कम्पिल रोड, धुमरी रोड, काली नदी रोड तथा अलीगंज कस्बे के प्रमुख मार्गों का बारीकी से जायजा लिया और सड़क की स्थिति का अवलोकन किया। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क पर गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और क्षतिग्रस्त हिस्से पाए गए। इस पर एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से गड्ढे भरने, पैचवर्क कराने और सड़क को समतल एवं सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी मार्गों की मरम्मत का कार्य हर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.