एटा, अगस्त 10 -- Etah News: बसुंधरा, हिन्दुस्तान संवाद। कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी डॉ. इलामारन जि ने थाना अवागढ़, कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड रुट सघन निरीक्षण किया और निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के साथ विनम्र एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाए तथा किसी भी अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर उसका खंडन किया जाए। एसएसपी ने कावड़ मार्ग पर स्थापित पुलिस पिकेट, बैरियर एवं ड्यूटी पॉइंट्स का निरीक्षण कर पुलिस बल की तैनाती देखी। संबंधित अधिकारियों को हर सक्रिय रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। यात्रा के दौरान मार्ग पर यातायात बाधित न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्गों, डायवर्जन पॉइंट्स एवं पार्किंग स्थलों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- शिवभक्तों की सुरक्षा से लेकर मरहम-पट्...