एटा, अक्टूबर 8 -- Etah News: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से घंटाघर स्थित महात्मा गांधी मूर्ति तक पैदल विरोध मार्च किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से घंटाघर तक पैदल विरोध प्रदर्शन करते हुए लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुतला फूंकाविरोध मार्च और इस्तीफे की मांग मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाटकीय मुखौटा पहने कांग...