एटा, जुलाई 7 -- Etah News: स्त्री एवं प्रसूति विभाग में पैदा हो रहे कम समय के बच्चे और जन्म से बीमार बच्चों को चिकित्सक की परामर्श पर एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। ऐसे बच्चे की संख्या बढ़ने से वर्तमान में 20 बेड का एसएनसीयू वार्ड फुल चल रहा है। प्रतिदिन वार्ड में भर्ती होने के लिए तीन से चार बच्चे आ रहे हैं। बालरोग चिकित्सक एवं उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. शिवम यादव ने बताया कि कम समय के पैदा होने वाले बच्चे, जन्म से बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। इस तरह के बच्चे लगातार आने से एसएनसीयू वार्ड फुल चल रहा है। स्त्री एवं प्रसूति विभाग से ऐसे बच्चों को उपचार एवं देखभाल के लिए वार्ड में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वार्ड में प्रतिदिन तीन से चार बच्चे पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में भर्ती बीमार बच्चों में पीलिया,...