एटा, जुलाई 6 -- Etah News: सकीट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सहसपुर में कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर आरोपियों ने नींव उखाड़ कर पुन: कब्जा कर लिया। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना मलावन क्षेत्र के गांव सहसपुर में पांच जून को राजस्व-पुलिस विभाग टीम ने मलिखान सिंह एवं राम शकर की जमींन की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया गया था। कब्जा मुक्त होने पर वादी ने अपनी जगह में नींव भी लगा ली थी। कब्जा मुक्त होने पर भी पहले से कब्जादारों ने कानून की अवहेलना कर दी। एक माह बाद रविवार को गांव के ही देश मुख पुत्र महताव, मदनलाल पुत्र उदयवीर एवं संतोष पुत्र जगदीश ने परिवारीजनों साथ नींव को उखाड़ दिया। झगड़े का वीडियो सोशल वायरल हो रहा है। नींव उखाड़ते समय वादी ने डायल 112 पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस न...