Etah News: कंपनी में स्थायी नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख ठगे
एटा, अक्टूबर 11 -- Etah News: हिन्दुस्तान लीवर में नौकरी लगवाने के नाम पर 14 लोगों से 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र और ड्रेस देकर झांसे में रखा। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद कोतवाली देहात में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना मलावन के गांव बढैपुरा निवासी नितिन शर्मा ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जिला बरेली थाना देवरानिया के गांव रहपुरा निवासी अमित कुमार वर्तमान में कासगंज रोड भार्गवनगर में रहते हैं। इनसे उनकी पुरानी जान-पहचान थी। आरोप है कि उन्होंने झांसा दिया कि हिन्दुस्तान लीवर में नौकरी आने वाली है।
नौकरी का झांसा देकर जमा कराए रुपये इसमें सिक्योरिटी मनी जमा होगी। परमानेंट होने के बाद रुपये वापस कर दिए जाएंगे। झांसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.