Etah News: औघड़दानी की भक्ति को शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
एटा, अगस्त 3 -- Etah News: पवित्र श्रावण माह के पहले सोमवार को भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने के लिए जिले के सभी प्रमुख शिवालयों पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। भोर होते ही शिवालयों पर पहुंचे शिवभक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए शिवलिंग का विधि-विधान पूर्वक पूजन कर अर्चना की। हर कोई भगवान की भक्ति में लीन देखा गया। सोमवार को शहर के प्रसिद्ध प्राचीन शिवालय कैलाश मंदिर पर भगवान शंकर एवं माता पार्वती का पूजन-अर्चन और अभिषेक करने के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ बनी बनी रही। प्रात: चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने शिवालय के गर्भगृह में स्थित महादेव की आलौगिक चतुर्मुखी शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, शहद, पंचामृत आदि से अभिषेक किया। इसके बाद धूप, दीप, नवैद्य, फल, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन चूर्ण, भस्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.