Etah News: ओवरटेक के दौरान दो बाइक भिड़ी, विरोध पर घायल युवक को पीटा, रेफर
एटा, जुलाई 7 -- Etah News: ओवरटेक के दौरान दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पक्ष का आरोप है कि सड़क दुर्घटना के बाद दूसरे बाइक सवारों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की। हादसा मंगलवार को गांव नगला किस स्थित पीपल अड्डा के पास हुआ। घायल की पहचान शिवम (20) पुत्र अरविंद कुमार निवासी समसपुर थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद के रूप में हुई। घरवालों के अनुसार शिवम अपनी बहन के घर फगनौल गांव गए थे। मंगलवार को बाइक से घर लौटते समय नगला किस स्थित पीपल अड्डा के निकट पहुंचे। पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने ओवरटेक करते हुए अचानक बाइक मोड़ दी। इससे दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शिवम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल की बुआ श्यामा देवी ने सीएचसी अलीगंज में बताया कि दुर्घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने शिवम के साथ म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.