एटा, सितम्बर 3 -- Etah News: गांव रारपट्टी के पास एनके रिलैक्स ओयो होटल में गुरुवार को सीओ सिटी ने पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों को हिरासत में लिया जबकि होटल संचालक मौके से फरार हो गया। होटल को सीज कर दिया गया है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि गुरुवार को प्रशासन, कोतवाली देहात पुलिस के साथ मिलकर कासगंज रोड स्थित एनके रिलेक्स ओयो होटल में छापा मारा। पुलिस को देख होटल में अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान टीम ने होटल के कमरों को चेक किया। इस दौरान तीन युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिन्हे महिला थाना भेजा गया है। युवतियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही होटल संचालक नीरज कुमरी मौके से भाग गया। पुलिस-प्रशासन टीम ने होटल से संबंधित दस्तावेजों को भी कब्जे में लिया है। जांच...