एटा, सितम्बर 3 -- Etah News: आगरा के निजी अस्पताल में हार्ट अटैक पड़ने पर उपचार ले रहे संदिग्ध स्वाइन फ्लू संक्रमित डा. शीलेन्द्र गौड़ की बुधवार रात्रि ढाई बजे मौत हो गई। सूचना मिलते ही जनपद का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। संदिग्ध स्वाइन फ्लू संक्रमित बुजुर्ग के घर पर टीम भेजकर परिजनों की जांच करायी गई। जांच में अन्य कोई संक्रमित नहीं पाया गया। टीम ने परिजनों को सावधानी, बचाव के प्रति जागरूक किया गया है। वर्तमान में जनपद में दो संदिग्ध और एक कन्फर्म स्वाइन फ्लू संक्रमित की लगातार देखरेख टीम कर रही हैं। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात्रि ढाई बजे आगरा की साइंटिफिक लैब से संदिग्ध स्वाइन फ्लू संक्रमित पाये गये 80 वर्षीय डा. शीलेन्द्र गौत की मौत हो गई। मौत होने की सूचना मिलते ही जनपद में सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। मृ...