एटा, अगस्त 27 -- Etah News: गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सभागार में रक्षाबंधन पर विद्यालय में विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अंजू शर्मा, मुख्य वक्ता गार्गी उपाध्याय, संयोजक ललित बघेल ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गार्गी उपाध्याय, शैक्षिक प्रमुख प्रेमचंद, कार्यक्रम अध्यक्ष अंजू शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, विश्वास, कर्तव्य और आत्मीय संबंधों का प्रतीक है। पौराणिक कथाओं में देवी लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधने, इंद्राणी ने देवराज इंद्र की रक्षा एवं विजय की कामना से रक्षा सूत्र बांधने, भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के आत्मीय संबंध कथाओं का उल्ल...