एटा, जुलाई 7 -- Etah News: प्रदेश सरकार की ओर से चल रही एक जिला, एक व्यजन के चयन की प्रक्रिया में एटा को भी पहचान मिल गई। प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में चिकोरी के बाद पूड़ी-सब्जी और घेवर को खाने में बेहतर माना है। इन व्यजंनों को एक जिला, एक उत्पाद के रुप में चयन किया गया है। वैसे भी सुबह के समय पूड़ी-सब्जी खाने वालों की एटा में लंबी लाइन होती है। एक जिला एक उत्पाद में चयन के बाद एक जिला एक व्यजन का चयन के लिए शासन की ओर से व्यजनों का ब्यौरा मांगा गया था। इसमें एटा की बालूशाही का नाम प्रस्तावित कर भेजा गया था। शासन की ओर से जारी की गई सूची में व्यंजनों में एटा की पहचान पूड़ी, घेवर और चिकोरी के रूप में की गई है। पूड़ी और घेवर का अनोखा स्वाद लोगों के मन में छा जाता है। शहर की अधिकांश दुकानों पर यह मिठाई मिल जाती है। सरकार की ओर स...