एटा, सितम्बर 3 -- Etah News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज जिले में पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान का भोग लगाने के लिए हर घर माखन, मेवा, मिश्री के पकवान तैयार किए गए हैं। प्रमुख मंदिर आकर्षक सजावट के साथ भगवान की नटखट बाल एवं रास लीलाओं की मनोहारी से झांकियों से सजकर तैयार हो चुके है। जन्माष्टमी पर व्रत उपवास करने के साथ माखन चोर नंदलाला का जन्म उत्सव मनाने के लिए लोगों ने घरों पर माखन, मेवा, मावा, मिश्री से भरपूर स्वादिष्ट पकवान तैयार किए है, जिससे वह लड्डू गोपाल का भोग लगाकर जमकर खुशियां मनाएंगे। जन्माष्टमी से एक दिन पहले गुरुवार को शहर के सभी प्रमुख मंदिरों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। मंदिरों को रंग बिरंगे फूलों के अलावा आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजाकर तैयार कर ल...