एटा, अगस्त 2 -- Etah News: उमस भरी गर्मी और बारिश के कारण सर्पदंश की घटनाओं में अचानक तेजी आ गई है। बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग जगहों पर 11 लोगों को सांप ने काट लिया। इनमें एक बालक भी शामिल है। सभी को सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिला हाथरस के गांव जिमेशपुर निवासी रविन्द्र सिंह को खेत पर काम करते समय सर्प ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। किशोर अंकित निवासी पत्ती थाना एका फिरोजाबाद को सुबह साढ़े 11 बजे घर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान ने सर्प ने काट लिया। थाना जैथरा के गांव नगला भज्ज निवासी अखिलेश को घर पर ही काम करते समय शनिवार सुबह सर्प ने काट लिया। थाना सकीट के गांव चांदपुर लोकसपुर निवासी किशोर सुमित सर्पदंश के शिकार हो गए। यह भी घर पर ही बैठे हुए थे। कोतवाली देहात के गांव कासिमपुर निवासी बा...