Etah News: उच्च रक्तचाप से उपचार के दौरान हुई प्राइवेट शिक्षक की मौत
एटा, जुलाई 23 -- Etah News: मरथरा प्राइवेट स्कूल में शिक्षक होली मोहल्ला निवासी 51 वर्षीय गगन गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता की गुरुवार को उपचार के दौरान मेडिकल कालेज के आईसीयू में मौत हो गई। मृतक प्राइवेट शिक्षक के बहनोई हिमांशु ने बताया कि 51 वर्षीय गगन गुप्ता को बीपी बढ़ने पर उपचार के लिए सुबह 8.32 बजे मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उनको आईसीयू में भर्ती कर दिया। जहां पर उनका करीब तीन से चार घंटे उपचार चला। उसके बाद भी उनका बीपी नियंत्रित नहीं हुआ। लगातार बीपी हाई रहने से उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच करने के बाद उनको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.