एटा, जुलाई 24 -- Etah News: कार्यालय में घुसकर मारपीट, लूट की घटना के मुकदमे की विवेचना में गलत बयान दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा है। डीपीएम का आरोप है कि ई-साक्ष्य के बहाने गुमराह कर विवेचक लूट की धारा हटाने का दबाव बना रहे हैं। मामले में सही जांच करने के लिए डीपीएम ने एसएसपी से शिकायत की है। जिला पंचायत राज विभाग में तैनात डीपीएम अनुज कुमार शाक्य ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि विवेचक ई-साक्ष्य के दौरान पूरी घटना का विवरण चार सेकंड के बयान में दर्ज कराने का दबाव बना रहे है साथ ही लूट के लिए लगाई गई धारा को हटाने के उद्देश्य से गलत बयान दर्ज कराने का भी दबाव बना रहे है। आरोप है कि मामले में कार्रवाई न होने के चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे है। घटना और धमकी के बाद से वह दहशत में है और चार दिन से कार्यालय नहीं जा रहे है।पीड़ित ने एसएसप...