एटा, नवम्बर 15 -- Etah News: नवजात को खेत पर छोड़कर जाने वाले के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई। दरोगा ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी तरफ इलाज के बाद नवजात बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य है। सोमवार को बच्ची को सौंपने को लेकर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण में नवजात को सौंपा गया है। बता दें कि थाना अलीगंज के गांव नगला बंजारा निवासी किसान जितेंद्र सिंह ने शनिवार सुबह छह बजे खेत में गेहूं की बुवाई के लिए जुताई करा रहे थे। खेत में जुताई के दौरान उन्हें नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में पहुंचने पर मिट्टी में दबी बच्ची दिखाई दी।दंपति ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला। बच्ची का पूरा शरीर मिट्टी से सना हुआ था और उसके मुंह में भी मिट्टी भरी थी। यह देखकर दंपति भी घबरा गए। उन्होंने तत्काल साम...