एटा, जुलाई 17 -- Etah News: मध्यवर्गीय लोगों के लिए अब अपना आशियाना बनाना केवल एक सपना बनकर रह गया है। पिछले एक महीने के अंदर बिल्डिंग मटेरियल की कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। ईंट, मौरंग, गिट्टी, सरिया और सीमेंट के दाम आसमान छू रहे हैं। भवन निर्माण सामग्री में सबसे ज्यादा उछाल ईंट और मौरंग की कीमतों में देखा जा रहा है। एक महीने पहले तक जो अव्वल दर्जे की ईंट 07 हजार रुपये प्रति हजार पर मिल रही थी, वह अब बढ़कर 8500 से 09 हजार रुपये प्रति हजार तक पहुंच गई है। यानी सीधे तौर पर डेढ़ से दो हजार रुपये प्रति हजार ईंट के रेटों में इजाफा हुआ है। इसी तरह कंक्रीट मिक्सिंग के लिए मुख्य मौरंग के दाम भी आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। शहर के बिल्डिंग मटेरियल बाजार में मौरंग अब 10 हजार से 11 हजार रुपये प्रति 100 फीट (घन फीट) के भाव बिक रही है。 ...