एटा, जुलाई 30 -- Etah News: एटा-कासगंज नई रेल लाइन निर्माण की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण प्रशासनिक चरण पूरा हो गया। रेल लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के संबंध में 14 जुलाई को जारी किए गए 20-एफ गजट की 15 दिनों की समय सीमा समाप्त हो गई है। 30 से अधिक किसानों की ओर से आपत्तियां दी गई। अधिकांशों ने सर्किल रेट बढ़ाने के लिए कहा है।

किसानों की आपत्तियां आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा समाप्त होने से पूर्व एडीएम प्रशासन के समक्ष दो दर्जन से अधिक भूस्वामियों ने अपनी आपत्तियां प्रस्तुत की हैं। भूस्वामियों की ओर से दर्ज कराई गई अधिकांश आपत्तियां निर्धारित मुआवजे की दर को लेकर हैं। किसानों एवं भूस्वामियों ने आपत्तिया दी है कि अधिग्रहीत की जा रही जमीन का वर्तमान बाजार मूल्य और सर्किल रेट अधिक है। इसलिए उन्हें मौजूदा दर के हिसाब से बढ़ा ह...