एटा, अक्टूबर 11 -- Etah News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर शासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अनुपस्थित रहने और कार्य बहिष्कार करने पर सीएमओ ने चार अर्बन पीएचसी के संविदा चिकित्सकों और कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएमओ ने बताया कि एनएचएम कर्मियों ने आंदोलन के कारण रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में नहीं पहुंचे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए चार अर्बन पीएचसी नगला पोता, मंडी समिति, पीपल अड्डा और जलेसर के मोहल्ला हथौड़ा में संचालित अर्बन पीएचसी पर कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं।इन यह भी पढ़ें- Moradabad News: असर : कर्मचारियों की हड़ताल के चलते नहीं लगा मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला पर कार्यरत चार डाक्टर, एक फार्मासिस्...