Etah News: अष्टमी पर माता महागौरी की आराधना कर भक्तों ने की धन-एश्यर्व की कामना
एटा, अक्टूबर 18 -- Etah News: शारदीय नवरात्र की अष्टमी को जगत जननी मां दुर्गा के अष्ठम शक्ति स्वरूप माता महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में भोर की पहली किरण से दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में जयकारों एवं मंत्रोच्चारण के साथ घंटे घंटियों और शंख ध्वनि की गूंज बनी रही। रात को ढोल-ताशों के साथ माता की भक्तिमय आरती कर मनौतियां मांगी गई। रविवार को मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप माता महागौरी की पूजा-उपासना करने के लिए शहर के काली माता, पथवारी माता, शीतला माता, जनता दुर्गा, शांति नगर छोटी काली माता, भगीपुर माता, नई बस्ती माता मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में प्रात: चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई, जो कि दोपहर तक बनी रही। यह भी पढ़ें- Orai News: आठवें दिन देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.