Etah News: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, जेसीबी, ट्रैक्टर सहित दबोचा
एटा, जुलाई 7 -- Etah News: ग्राम पंचायत अलीपुर के गांव अल्लापुर में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध मिट्टी खनन पर मंगलवार को तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन में लगी एक जेसीबी तथा मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों वाहनों को तत्काल सीज कर थाना नयागांव पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी नयागांव अनिल कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार द्वारा की गई कार्रवाई में एक जेसीबी और मिट्टी से भरा ट्रैक्टर थाने पर सीज कर खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है। जेसीबी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में पकड़ी गई जेसीबी एक नेता के भतीजे की बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.