एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: नारी मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी आज समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। कार्यक्रम में एसएचओ प्रेमपाल सिंह, एसएसआई संजीव कुमार मौर्य एवं साइबर क्राइम प्रभारी शिवा जादौन ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साइबर क्राइम प्रभारी शिवा जादौन ने कहा कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया से संबंधित अपराध और व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग से सावधान रहना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि नारी मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता जैसे कार्यक्रम छात्राओं को सुरक...