एटा, नवम्बर 14 -- Etah News: राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्व विद्यालय की सेमिस्टर परीक्षा 17 नवंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक आयोजित कराये जाने के लिए परीक्षा नियंत्रक ने डीएम, एसएसपी से स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल केन्द्रों पर तैनात करने की मांग की है। उन्होंने डीएम, एसएसपी और अलीगढ़ मंडल कमिश्नर को पत्र लिखे हैं। जेएलएन डिग्री कालेज नोडल केन्द्र प्राचार्य डा. बीबीएस परिहार ने बताया कि 17 नवंबर से विश्वविद्यालय की सेमिस्टर परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। स्नातक, परास्नातक के 61,339 परीक्षार्थियों के लिए जनपद में 49 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक आयोजित कराये जाने के लिए जनपद में तीन नोडल केन्द्र बनाए हैं। यह भी पढ़ें- Bareily News: विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए नौ जिलों में बनाए गए 33 नोडल सेंटर...