एटा, अगस्त 14 -- Etah News: विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती उपलक्ष्य में कस्बा में कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के तहत कस्बा में महापुरुषों की प्रतिमाओं, आसपास साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में मोहल्ला काजी, गमा देवी मंदिर, मातादीन चौराहा, शिव मंदिर चमन नगरिया, आंबेडकर मूर्ति, मोहल्ला छेदालाल अंबेडकर मूर्ति, नगला पढ़ाव मंदिर तक चला। विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान केवल उनकी जयंती मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, विजेंद्र राजपूत, रामविलास, गोपाल शर्मा, सुनील शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारी लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...