एटा, जुलाई 22 -- Etah News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरोली रतनपुर निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र सूबेदार फतेहगढ़ निवासी अपने चचिया ससुर के यहां हुए जन्म दिवस के कार्यक्रम से लौट रहा था। जैसे ही वह अमरोली रोड महमूदपुर भट्टा के पास थाना नवाबगंज पहुंचा। वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी‌। थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला लोहिया अस्पताल में भेजा है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत राहगीरों का कहना है कि अज्ञात वाहन जो बहुत ही स्पीड से आ रही थी और उसने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोर...