Etah News: अलीगंज के टीबी मरीज ने मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचकर तोड़ा दम
एटा, जुलाई 19 -- Etah News: शनिवार को दोपहर में गंभीर हालत में मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे टीबी के 40 वर्षीय दीपक पुत्र मुन्नालाल ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में पहुंचने पर वहां मौजूद चिकित्सक ने जांच करने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। शनिवार को अलीगंज सीएचसी से रेफर किये गये तिसौली निवासी 40 वर्षीय दीपक पुत्र मुन्नालाल ने दोपहर 12 बजे के लभग दम तोड़ दिया। चिकित्सक के मरीज को मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। साथ में मौजूद परिजनों ने बताया कि दीपक को लंबे समय से टीबी थी। उसका पहले एटा में इलाज कराया। उसके बाद फर्रुखाबाद, कानपुर और वृदांवन में टीबी का इलाज कराया। शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर सीएचसी अलीगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद एटा मेडिकल कालेज को रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही दीपक की मौत हो गई。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.