एटा, जुलाई 6 -- Etah News: एटा, घर में कहासुनी के बाद अलग-अलग क्षेत्रों में पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। सभी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। पीआई के माध्मय से पुलिस को सूचना दी गई है।

कसबा पिलुआ निवासी विमलउददीन कसबा पिलुआ निवासी विमलउददीन को शनिवार रात को मेडिकल कॉलेज लाया गया। घरवालों ने बताया कि युवक ने तेजाब पी लिया है। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। शनिवार शाम को कांशीराम कालोनी निवासी लक्ष्मी को परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। घरवालों ने बताया कि कहासुनी के बाद मच्छर मारने वाली दवाई पी ली है। कोतवाली देहात के गांव जिरसमी निवासी सुनील ने शनिवार शाम खेत पर विषाक्त पदार्थ खा लिया। कसबा पिलुआ के गांव चा...