एटा, जुलाई 17 -- Etah News: अमरोली रतनपुर में हुए विस्फोट के मामले में दुकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का आरोप है कि घर में बिना वैध लाइसेंस के विस्फोटक पदार्थ रखने और लापरवाही बरतने के कारण यह हादसा हुआ। इससे पूरे गांव की जान-माल खतरे में पड़ गई। थाना अलीगंज में तैनात उपनिरीक्षक धनश्याम सिंह ने इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक को लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि 16 जुलाई को सुबह करीब 3:45 बजे सतीशचंद्र गुप्ता के घर में रखे विस्फोटक पदार्थ में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि मकान का मुख्य लोहे का गेट, अंदर के दो दरवाजे, अलमारी की दीवार और दुकान की दीवार टूटकर दूर जा गिरी। आरोप लगाया गया है कि सतीशचंद्र गुप्ता के पास विस्फोटक पदार्थ रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। उन्होंने घर में विस्फोटक सामग्री रखी हुई...