एटा, जुलाई 9 -- Etah News: शासन की ओर से बजट भी दे दिया। बांड भी बन गया। इसके बाद भी एटा अलीगंज रोड नहीं बन सकी। बस इनता भर सा हो गया कि एक दो स्थानों पर गिट्टी डाल दी गई। सैकड़ों की संख्या में गड्ढे होने के कारण चलना मुश्किल हो गया। विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठोर ने सड़क न बनने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।

स्थानीय लोगों की शिकायतें गुरुवार को विधायक सत्यपाल सिंह अलीगंज से एटा आए थे। करंट से युवक की मौत होने पर वह पोस्टमार्टम पर खड़े थे। इसी समय कई लोगों ने एटा अलीगंज सड़क के खराब होने की शिकायत की। विधायक ने बताया कि सरकार से पैसा मंजूर करा दिया। पूरी कार्रवाई करा दी गई। इसके बाद भी लगातार प्रयास के बाद विभाग सड़क नहीं बनवा पा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ललित अग्रवाल को फोन किया कि एक्सईएन साहब सड़क क्यों नहीं ...