एटा, अक्टूबर 26 -- Etah News: थाना मलावन के गांव नगला भूपाल से अपहृत मासूम बच्ची की शव सोमवार शाम को घर के पीछे खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घरवालों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस, स्पेशल टीमें मौके पर पहुंच गईं। मासूम बच्ची 48 घंटे से लापता थी। मलावन पुलिस तलाश में जुटी थी। मासूम का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद घरवालों में काफी रोष है। गांव नगला भूपाल निवासी तीन वर्षीय राधिका पुत्री संजय की मां की मौत के बाद नाना महेश यादव अपने पास ले आए थे। बच्ची के पिता जिला हाथरस थाना सिकंद्राराऊ के गांव असगौली के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 में बच्ची की मां की मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर को बच्ची घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। यह भी पढ़ें- 15 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या; मुंह में ठूंस दिया कपड...