एटा, सितम्बर 25 -- Etah News: अनंत चतुर्दशी पर दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन हो गया। जिलेभर में गणेश चतुर्थी पर विराजमान की गई गणेश प्रतिमाए शुक्रवार को दक्षिण भारत की संस्कृति के साथ बड़े ही धूमधाम से नदीं, नहरों एवं पवित्र सरोवरों में विसर्जित की गई। शुक्रवार को गणेश प्रतिमाएं विसर्जन करने के लिए ले जाने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधान पूर्वक पूजा-अर्चना करने के साथ उनका मोदक, फल और मिष्ठानों से भोग लगाया। साथ ही गजानन गणपति बप्पा के कांन में मनौतियां मांग अगले बरस जल्दी आने की कामना की। इसके बाद ढोल-नगाढों एवं झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में रखकर विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन यात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर ढोल-ताशों की थाप पर नृत्य करते हुए अबीर गुलाल उड़ाया。 यह भी पढ़ें- Sambhal News: श्रद्धालुओं...