Etah News: अंबेडकर स्थलों का होगा कायाकल्प, प्रत्येक पर खर्च होंगे 10 लाख
एटा, सितम्बर 20 -- Etah News: जिले में अंबेडकर स्थलों को आकर्षक स्वरूप देने के लिए शासन ने कायाकल्प योजना लागू की है। जिसके तहत प्रत्येक स्थल के लिए दस लाख बजट निर्धारित किया गया है। शासन स्तर से प्राप्त आदेशों के अनुसार चारों विधायक अपने-अपने क्षेत्र के अंबेडकर स्थलों का कायाकल्प कराने के लिए समाज कल्याण विभाग को प्रस्ताव दे रहे हैं। शनिवार को सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने बताया कि जिले में अंबेडकर स्थलों का कायाकल्प कराने के लिए चारों विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसमें समाज कल्याण विभाग को अब तक 42 स्थलों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अंबेडकर स्थलों के जीर्णोद्धार कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड का चयन हुआ है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: निर्धारित समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.