नई दिल्ली, अगस्त 4 -- EPFO Latest Updates: कई कर्मचारी ऐसे हैं जो यूनिवर्सल अकाउंट नंबर आने से पहले से ही नौकरी कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों का पुराना यूएएन एक्टिव UAN से लिंक नहीं है। जिसकी वजह से पीएफ बैंलेंस ट्रांसफर, विथड्रॉल फाइल करने, क्लेम सेटलमेंट में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे सब्सक्राइबर्स को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह भी पढ़ें- DA, 7500 न्यूनतम पेंशन करने की मांग; 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शनEPFO 2.01 प्लेटफॉर्म की शुरुआत एम्पॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने यूनीफाइड मेम्बर पोर्टल को अपग्रेड किया है। जिसके बाद सर्विस हिस्ट्री फीचर्स को इसमें जोड़ा गया है। इस सुविधा के शुरू होने से कर्मचारी अब अपने पूरे नौकरी करियर से जुड़ी जानकारी एक जगह ही प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ ही कुछ पीएफ अकाउंट अग...