नई दिल्ली, अगस्त 19 -- रेलटेल के शेयरों में आज 19 अगस्त को कारोबार शुरू होते ही 6% से ज्यादा की तेजी आई। यह तेजी कंपनी को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से मिले Rs.166.80 करोड़ के काम के ऑर्डर के बाद आई है। एनएसई पर सुबह 10 बजे के आसपास शेयर थोड़ा सुस्त हुए और बढ़त केवल 4.33 प्रतिशत रह गई। स्टॉक 289.35 रुपये पर आ गया। एनएसई पर करीब 35 प्रतिशत सौदे खरीदारी के लिए लगे थे और बेचने वालों की तादाद 65 प्रतिशत थी।617.80 से 84 रुपये तक आ गया था शेयर का भाव सुबह 9:18 बजे बीएसई पर RailTel का शेयर Rs.295.00 पर कारोबार कर रहा था, जो Rs.17.85 (यानी 6.44%) की बढ़त है। हालांकि, रेलटेल का 52 हफ्ते का हाई 412.90 रुपये है, जेा इसने 17 सितंबर 2025 को बनाया था। इसका 52 हफ्ते का लो 245 रुपये है, जो इसने 30 मार्च 2026 को बनाया था। रेलटेल का ऑल टाइम हाई 6...