नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- EPFO Digital Life Certificate: अगर आप EPFO से पेंशन लेते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। हर साल पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। लेकिन अब इसके लिए बैंक जाने या लंबी लाइन में लगने की परेशानी से बच सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की डोरस्टेप सर्विस के जरिए डाकिया आपके घर आकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको 033-22029000 नंबर पर कॉल करके रिक्वेस्ट करना होगा। ध्यान रखें कि सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है।घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए क्या करें? EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ मिलकर पेंशन पाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई है। खासतौर पर उन पेंशनर्स को इससे मदद मिलेगी, जो अधिक उम्र, बीमारी या दू...