नई दिल्ली, जून 7 -- EPFO Latest Updates: एम्प्लॉयी प्रोविडेंट फंड के सब्सक्राइबर्स इस समय ब्याज के क्रेडिट होने का इंतजार कर रहे हैं। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने पिछले वित्त वर्ष के लिए मार्च 2026 में 8.25 प्रतिशत ब्याज दर बरकरार रखा है। दो महीने बीत गए हैं लेकिन अब ब्याज दरों का पेमेंट नहीं किया गया है। जिसकी वजह से ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के बीच इस ब्याज दरों के भुगतान को लेकर खूब चर्चा हो रही है। श्रम और रोजगार मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय किया है।' यह भी पढ़ें- सोने के रेट में भारी गिरावट, चांदी का दाम हुआ 11250 रुपये कमEPFO सब्सक्राइबर्स के खाते में कब क्रेडिट होगा ब्याज का पैसा? यह प्रक्रिया इतनी सरल नहीं है। EPF ब्याज दर की घोषणा...